Uttarakhand Covid-19: ( सावधान) मरीजों की संख्या 13 सौ के पार, आज मिले 284 केस-संकमण दर भी बढ़ी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। उत्तराखंड में अब कोरोना के मरीजों में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है बुधवार को एक बार फिर राज्य में 284 नए कोरोना मरीज मिले और 152 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए। जिससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1301 हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad


कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को देहरादून में 164, अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर में दो, चमोली में दस, चम्पावत में दो, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 41, पौड़ी में पांच, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में चार, यूएस नगर में 17 नए मरीज मिले हैं। राज्य के अस्पतालों से कुल 2504 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

जबकि, 1524 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आई। राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन में इलाज करा रहे 152 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया जिसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1301 हो गई है।

उत्तराखंड में कोविड वैक्सीनेशन: प्रदेश में बुधवार को 43,386 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन (Uttarakhand Covid Vaccination) हुआ है. अभी तक कुल 86,13,857 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं. वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 4,46,012 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है. जबकि 5,29,047 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें