लालकुआँ-आनन्द विहार एक्सप्रेस में बंदूक के बल पर लूटपाट की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की गाड़ी संख्या 15059 लालकुआँ-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना घटित हुई।वातानुकूलित तृतीय श्रेणी बी-2 कोच में यात्रियों को बंदूक दिखाकर लूटपाट करने की कोशिश कर रहे एक अपराधी को ट्रेन में मौजूद अधिकारियों की सतर्कता के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधी की पहचान प्रज्जवलित सिन्हा,निवासी पल्ला, फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।
उसके पास से एक बंदूक, पाँच एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, और कई नशीली दवाइयाँ बरामद हुईं। घटना के दौरान मुख्य वाणिज्य टिकट कलेक्टर, लालकुआँ, जितेन्द्र केसरी ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। तत्पश्चात अपराधी को जी.आर.पी., मुरादाबाद को सौंप दिया गया। श्री केसरी की कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी ने यात्रियों को एक बड़े संकट से बचा लिया। रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार