उत्तराखंड:सज-धज कर दुल्हन बरात की करती रही इंतजार, दूल्हे ने शादी से किया इनकार-जाने वजह
हाथों पर मेहंदी लगाए, लाल सुर्ख जोड़ा में सजी दुल्हन लाखों सपने सजाए बारात आने का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हे ने दुल्हन के अरमानों पर पानी फेर दिया मामला हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां मुजफ्फरनगर से बारात आनी थी लेकिन दूल्हे को दहेज में कार नहीं मिला तो बरात लेकर नहीं आया । दूल्हे की दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसने शादी करने के इनकार कर दिया और बारात लेकर दुल्हन के घर नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले में पुलिस में मामला दर्ज कराया है जहां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक गुफरान अहमद अहबाबनगर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी का रिश्ता रईस अहमद अहमद निवासी मल्लूपुरा मुजफ्फरनगर के पुत्र दानिश अब्बासी से कराया था। 23 अगस्त 2021 को आशियाना होटल सराय रोड में सगाई हुई थी। जिसमें सोने के आभूषण और लाखों रुपये की नकदी दी थी।
आरोप है कि बीती 22 जनवरी को शादी की तिथि तय की गई थी लेकिन शादी से पहले ही रईस अहमद स्कूटर की मांग करते हुए बिचौलिए के खाते में 1.10 लाख रुपये डलवाए। जबकि रईस को नकद 15 लाख रुपये घर बुलाकर दिए आरोप है कि शादी में दूल्हे ने कार की डिमांड की है जहां का देने में असमर्थता जताई तो दूल्हा बरात लेकर नहीं आया।
बताया जा रहा है कि परिवार और रिश्तेदार बरात का इंतजार करते रह गए। आरोप है कि लड़के पक्ष से फोन पर बात की। लेकिन उन्होंने हुंडई वरना कार नहीं बल्कि ईनोवा क्रिस्टा कार की मांग पूरी होने पर ही बरात लेकर आने की बात कही।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले में दूल्हे पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित