Uttarakhad News:पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत अपनाएं स्वरोजगार, आप भी उठाए योजना का लाभ, ऐसे करें आवेदन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

PM Vishwakarma Yojana : लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है, जिनमें रोजगार, शिक्षा, आवास, बीमा, पेंशन समेत कई अन्य तरह की योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं पर सालाना एक अच्छी रकम खर्च भी होती है। वहीं, सरकार कई पुरानी योजनाओं को बेहतर भी करती है। साथ ही कई नई योजनाओं को लॉन्च भी किया जाता है।

Ad

इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लॉन्च किया गया। योजना के तहत केवल पिछड़ा और अति पिछड़े वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं इस योजना में 18 पारंपरिक व्यापारों को आर्थिक मदद करने के लिए कई अन्य लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी योजना के लिए पात्र हैं, तो आप भी आवेदन करके इससे जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

पीएम विश्वकर्मा योजना
हाल ही में विश्वकर्मा जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना की घोषणा की। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय की संयुक्त भूमिका वाली इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने आगामी पांच वित्तीय वर्षों के लिए 13000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

योजना के तहत पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के लोगों को इस योजना से जोड़ने योजना है इसके तहत 18 पारंपरिक पेशों से जुड़े कारीगरों का चयन कर पांच से सात दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान पांच सौ रुपये प्रतिदिन भत्ता, प्रशिक्षण के बाद टूलकिट की खरीद के लिए पंद्रह हजार रुपये और पांच प्रतिशत की ब्याज दर पर दो किश्तों में तीन लाख रुपये का गारंटी मुक्त ऋण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

कैसे करें आवेदन
भारत का नागरिक होना चाहिए।

  1. योजना में शामिल 18 ट्रेड में से किसी एक से जुड़ा हो।
  2. उम्र 18 वर्ष से अधिक और 50 साल से कम हो।
  3. मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट हो।
    योजना में शामिल 140 जातियों में से किसी एक से हो।
    योजना का फायदा उठाने के लिए लाभार्थी के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बैंक पासबुक और एक
    वैध मोबाइल नंबर होना चाहिए।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाएं।

  1. यहां Apply Online पर क्लिक करें।
  2. पीएम विश्वकर्मा योजना में रजिस्ट्रेशन करें।

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल पर SMS से आ जाएगा।

  1. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़कर पूरा भरें।
  2. भरे गए फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें। इसके बाद सबमिट का बटन दबा दें।

योजना का फायदा उठाने के लिए लाभार्थी के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बैंक पासबुक और एक
वैध मोबाइल नंबर होना चाहिए।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें