यहां हैंडपंप में पानी की जगह निकल रहा है आग,दहशत में लोग

अभी तक आपने हैंडपंप से पानी तो निकलते देखा होगा लेकिन मध्य प्रदेश में सागर के मुडिया गांव में जल संकट के चलते हैंड पंप के लिए बोर किया जा रहा था लेकिन बोरिंग करने के दौरान हैंडपंप से पानी निकलने के बजाय आग निकलने लगा बताया जा रहा है कि काफी गहराई के बाद भी जब बोर में पानी नहीं निकला तो बोरिंग मशीन ने काम बंद कर दिया. खाली हैंड पंप के नजदीक जब लोगों ने आग जलाई तो हैंडपंप के बोर से आग की लपटें उठने लगीं.
इस घटना के बाद गांव में लोगों का तांता लगा हुआ है. हालांकि इस इलाके में इस तरह की घटनाएं पहले भी घट चुकी हैं और गैस के भंडार की संभावनाओं के चलते यहां सर्वे भी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में पानी के संकट के चलते हैंडपंप के लिए बोर कराया जा रहा था. बोरिंग मशीन करीब 450 फीट तक खुदाई कर चुकी थी,लेकिन पानी नहीं निकल रहा था. असफल होने पर बोरिंग मशीन वापस हो गई. लेकिन जमीन में जो बोर किया गया, उससे गड़गड़ाहट की आवाजें आने लगीं.
गांव के कुछ लोगों ने जब बोर के नजदीक आग जलाई तो बोर से तेजी से आग की लपटें उठने लगीं. लपटें इतनी भयंकर थी कि गांव में दहशत का माहौल हो गया और इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई।
हैंडपंप से पानी के साथ आग निकलना कोई चमत्कारी घटना नहीं है मध्यप्रदेश में इस तरह की कई ऐसी घटनाएं सामने आ गई है यह सामान्यत: हाइड्रोकार्बन (मिथेन) गैस होती है. जहां अवसादी चट्टानों में पेड़-पौधों के अवशेष और अवसाद (बारीक रेत) के एक साथ दलदली क्षेत्र में जमा होते हैं, वहां भौतिक- रासायनिक प्रक्रम द्वारा विघटन-अपघटन द्वारा मिथेन गैस का निर्माण होता है. यह गैस गर्म होने से या जलने से घनत्व में कम होती है. परिणामस्वरूप ऊपर को उठती है और वैक्यूम निर्मित होता है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO