युवक के अरमान पर फिरा पानी, नई नवेली दुल्हन फरार, लाखों के गहने और कैश पर किया हाथ साफ

लुटेरी दुल्हन का अपने कहानी सुना होगा ऐसा ही मामला एक बार फिर से सामने आया है जहांबउदयपुर शहर निवासी एक युवक से ब्याह रचाने के दो माह बाद ही एक लुटेरी दुल्हन 6 लाख रुपए और 12 तोला सोना ले उड़ी। लुटेरी दुल्हन व दलालों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर राजतालाब थाने में मामला दर्ज हुआ। आगरा निवासी सुमन, पप्पू के साथ ही दलाल दिलीप पंचौरी, संदीप को आरोपी बनाया है.
राजतालाब पुलिस ने बताया कि पीड़ित के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि 2 साल पहले दोनों दलाल आए और बेटे की शादी कराने की बात करने लगे। कुछ दिन बाद आगरा की लड़की बताई साथ ही पीड़ित के परिवार को लेकर गए। वहां लड़की पसंद आने पर लड़की वाले बांसवाड़ा आ गए और 5 लाख रुपए लेने के बाद अग्रेसन वाटिका में सुमन के साथ शादी करा दी।
पीड़ित परिवार ने बहु को अंगूठी, चूड़ी, नाक, कान के साथ सोने का हार व स्वर्ण आभूषण दिए। शादी के कुछ दिन बाद बहू मायके चली गई। वहां से वापस आई तो घर वालों को प्रताड़ित करने लगी। अलग-अलग काम के नाम से एक लाख रुपए ले लिए। कुछ दिन बाद चली गई। इसके बाद वापस नहीं आई।
बेटा लेने गया तो कह दिया कि दलालों ने आपके घर 2 माह रहने का सौदा किया था। इसलिए अब लेने मत आना, नहीं तो बलात्कार और दहेज प्रताड़ना के केस में अंदर करा देंगे। गौरतलब है कि पीड़ित परिवार ने शादी का खर्च भी स्वयं ही बांसवाड़ा में उठाया था। इसमें लाखों रुपए खर्च हुए थे।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार