उत्तराखंड:खनन दफ्तर मे छामेपारी, मिली खामियां तो मचा हड़कंप,

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत हमेशा से अपने कार्य प्रणालियों के लिए जाने जाते हैं। दीपक रावत हमेशा से गलत कामों के लिए कर छापेमारी की कार्रवाई भी करते रहते हैं इसी के तहत कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल कलक्ट्रेट स्थित खनन कार्यालय में छापा मारा और विभागीय पोर्टल की जांच की।

इस दौरान आयुक्त को कई खामियां मिलीं जिस पर आयुक्त ने खनन पटल का दो साल से निरीक्षण न करने पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी और कलक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी राहुल साह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति की। उन्होंनेे विभागीय व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए।
कमिश्नर बुधवार दोपहर में कलेक्ट्रेट में बने कई विभागों के कार्यालय में छापामारी की जहां कमिश्नर अचानक खनन दफ्तर पहुंचे। आयुक्त ने पोर्टल में दर्ज विभागीय रिकार्ड की जांच की। इस दौरान पता चला कि अवैध खनन के जिन मामलों में अवैध खनन करने वालों को विभागीय अधिकारियों ने अर्थदंड लगाया है, उनकी रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) अभी तक नहीं काटी गई है।
कमिश्नर के जांच पड़ताल में पता चला कि अवैध खनन करने वालों की संयुक्त रिपोर्ट होने के बावजूद अवैध खननकर्ताओं को नोटिस नहीं दिए जा रहे हैं। आयुक्त ने कहा कि अधिकारियों की इस लापरवाही से सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। कमिश्नर ने बताया कि जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी खनन अशोक जोशी ने दो साल से और कलक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी राहुल साह ने अभी तक खनन पटल का निरीक्षण नहीं किया है।
म
कहा कि इन अधिकारियों का दायित्व है कि वह निर्धारित समयावधि में खनन पटल का निरीक्षण करें। उन्होंने अपर जिलाधिकारी और कलक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की भी संस्तुति की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO