उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनावी मोर्चा को संभालेंगे राहुल और प्रियंका गांधी, कार्यक्रम हुए तय

भाजपा ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर से विजय शंखनाद रैली कराकर प्रचार की धार बढ़ा दी है।
अब कांग्रेस भी प्रचार में आगे रहने के लिए राहुल गांधी या प्रियंका गांधी की सभा कराने की तैयारी कर रही है। प्रियंका गांधी की रैली को लेकर अधिक जोर दिया जा रहा है। हालांकि हाईकमान की ओर से रैली को लेकर हरी झंडी नहीं दी गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार कुमाऊं मंडल के लिए राहुल गांधी के चुनावी सभा रुद्रपुर या हल्द्वानी में रैली करने पर विचार हो रहा है, जिससे प्रचार में धार के साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ सके।
उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार के लिए अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रचार करते हुए दिखाई देंगे.जानकारी के अनुसार राहुल गांधी हरिद्वार लोकसभा सीट तो प्रियंका गांधी पौड़ी लोकसभा सीट पर जल्द ही प्रचार के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं.
खबर है कि 9 अप्रैल को राहुल गांधी ने अपना समय हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए दे दिया है. हालांकि इस कार्यक्रम का अभी आधिकारिक रूप से फाइनल होना बाकी है.
जानकारी मिल रही है कि प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकती हैं. जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी पौड़ी लोकसभा सीट पर गणेश गोदियाल के लिए प्रचार प्रसार करने पहुंच सकती है।इस कार्यक्रम को भी अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO