हल्द्वानी के यूट्यूबर के यूट्यूब चैनल पर एक करोड से अधिक सब्सक्राइब दिखिए हर महीने कैसे कमाते हैं 25 लाख रुपए

हल्द्वानी : हल्द्वानी के आरटीओ रोड के रहने वाले 29 वर्षीय यूट्यूबर अजय सिंह बिष्ट अपने यूट्यूब चैनल पर बच्चों को कार्टून वीडियो के माध्यम से ज्ञानवर्धक शिक्षा देकर अपनी पहचान पूरे देश दुनिया में करा रहे हैं। रचनात्मकता बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है। 10 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ रोजाना 80 लाख से अधिक बच्चे चैनल के प्रेरक वीडियो को देखते हैं सोशल मीडिया सांख्यिकी व विश्लेषण पर नजर रखने वाली अमेरिकी वेबसाइट सोशल ब्लेड ने जैप्पी ट्रन्स को शिक्षा श्रेणी में 30 की वैश्विक रैंक दी है। उनके
चैनल को आठ यूट्यूब सिल्वर बटन, तीन गोल्ड व एक डायमंड प्राप्त हो चुका है। 29 वर्षीय यूट्यूबर अजय सिंह बिष्ट ने इंटरनेट का बखूबी इस्तेमाल करना सीखा है उन्होंने जून 2017 में यूट्यूब में Zappy Toons नाम से एक चैनल बनाया देखते ही देखते उनका चैनल इतना पॉपुलर हो गया कि आज उसके 10M यानी से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं ।
कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट से साफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अजय ने जून 2017 में चैनल शुरू किया।
अजय ने बताया कि थ्रीडी एनिमेशन आधारित वीडियो तैयार करने के लिए उनके साथ 30 युवाओं की टीम काम करती है। चैनल से 20 से 25 लाख रुपये मासिक कमाई होती है।न्होंने बताया कि अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से 30 युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं. उनकी टीम में कई लोग काम कर रहे हैं.
अजय ने बताया कि वह अमेरिकन एक्सप्रेस, ओयो, फ्लिपकार्ट, सिटीबैंक और इंडिया टुडे के लिए यूट्यूब पर कंसल्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं। उनकी ओर से अभी तक बनाए गए सबसे बेहतर कार्टून ‘एक मोटा हाथी’ को 149 करोड़ व्यूज मिले हैं
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार