हल्द्वानी:महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय में हरेले के मौके पर किया गया वृक्षारोपण

हल्द्वानी: श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय में हरैला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्राचार्य डॉ नवीन चन्द्र जोशी के निर्देशन में कार्य क्रम आयोजित किया गया । छात्रों व आचार्यो ने महाविद्यालय परिसर व दत्तात्रेय आश्रम में वृक्षारोपण किया । पर्यावरण पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता वरिष्ठ महामण्डलेश्वर स्वामी परेश यति महाराज ने वृक्षों के महत्व के बारे में बताया उन्होंने कहा कि वृक्षों में देवताओं का निवास रहता है । वेदों में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला गया है ।वृक्ष ही हमारे प्राण दाता हैं । वरिष्ठ विद्वान डॉ चन्द्र बल्लभ बेलवाल ने भी पर्यावरण संरक्षण पर जानकारी दी । कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ नवीन चन्द्र जोशी ने पर्यावरण रक्षा का संकल्प व प्रतिज्ञा करवाई। कार्यक्रम में आचार्य मनीष जोशी डॉ के सी जोशी डॉ राजेश जोशी अनुराग जोशी दीपक जोशी आचार्य महेश जोशी दिनेश तिवारी पवन जोशी श्रीमती कंचन जोशी आचार्य राकेश पंत आदि उपस्थित थे ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार