हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: शहर में बढ़े 29 हजार मतदाता, दिलचस्प होगा मुकाबला, क्या कह रहे हैं राजनीतिक समीकरण-देखे-रिपोर्ट

हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी में इस बार जहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में सीधी टक्कर है वही मतदाताओं की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ है. 2018 में हुए निकाय चुनाव में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में 213181 मतदाता थे जो कि अब बढ़कर 242487 मतदाता हो गए हैं. ऐसे में इस वर्ष हो रहे हल्द्वानी नगर निगम मेयर चुनाव में लगभग 29306 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है. निर्वाचन अधिकारी एपी वाजपेई ने बताया कि नगर निगम चुनाव में इस बार मतदाताओं की संख्या बड़ी है
जिसके मद्देनजर इस बार निर्वाचन विभाग ने 11 सेक्टर 2 जोन और 26 बूथ और 13 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं. वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र में 31 सेक्टर 6 जोन 289 बूथ 96 मतदान केंद्र और 60 वार्ड हैं. इस बार भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट और कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी में सीधी टक्कर बताई जा रही है.
मतदान के 10 दिन बचे हैं ऐसे में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है. प्रत्याशियों के समर्थन में स्टार प्रचारकों ने भी अपना प्रचार शुरू कर दिया है.जिला निर्वाचन विभाग चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर चुका है. निर्वाचन विभाग निर्विवाद एवं पारदर्शी मतदान व मतगणना कराए जाने के दावे कर रहा हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO