हल्द्वानी: हरे कृष्णा हरे रामा आश्रम में मनाया गया धूमधाम से गोवर्धन पूजा गोबर का बनाया गया भव्य पर्वत (VIDEO)

हल्द्वानी :हल्दुचौड स्थित हरे कृष्णा हरे रामा आश्रम में आज गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम से मनाया गया गोबर का पर्वत बनाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे ।दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. इस दिन को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. गोवर्धन पूजा के मौके पर गोवंश की गोबर से पर्वत बनाया जाता है और गोवंश की पूजा करने का विशेष महत्व है. कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाए जाने वाली गोवर्धन पूजा सुख शांति का प्रतीक माना जाता है
मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था. इस मौके पर हल्द्वानी के हल्दुचौड़ स्थित हरे कृष्णा हरे रामा गौ सेवा आश्रम में गोवर्धन पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
हरेकृष्णा हरे रामा गौ सेवा आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया गया. साथ ही आश्रम में पल रही करीब 15 सौ से अधिक गोवंश की पूजा कर सुख शांति की कामना की गई. गौ सेवा आश्रम के महाराज रामेश्वर दास ने बताया कि आश्रम में करीब 15 सौ से अधिक गोवंश हैं, जिनको कृष्ण भक्ति के रूप में सेवा की जाती है. यहां सभी गायों को अच्छी तरह से देखभाल की जाती है. उन्होंने बताया कि मान्यता है कि गोवर्धन पूजा मे गोधन यानी गाय की विशेष पूजा का महत्व होती है. शास्त्रों के अनुसार गौमाता में 36 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है. साथ ही गाय को मां लक्ष्मी का भी स्वरूप माना जाता है. गाय की सेवा से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार