नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल चार सहयोगी गिरफ्तार, शूटर अभी भी फरार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर :नानकमत्ता हत्याकांड में सहायता करने वाले 04 अभियुक्तों को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने दो वाहनों (कार) के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तों पर विभिन्न राज्यों में दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही दोनों फरार अभियुक्तों (शूटरों) पर ईनाम राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार की गई
नानकमत्ता में बीते 28 मार्च को डेरा कर सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल चार सहयोगियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

वही मुख्य दो आरोपी जिनके द्वारा हत्या की गई वह फरार है।वही एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टी सी ने नानकमत्ता थाना पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बारे में जानकारी दी हैं। एसपी मंजूनाथ टी सी ने बताया बीते 28 मार्च की सुबह 6:30 बजे नानकमत्ता गुरुद्वारा डेरा कर सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की दो अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके खुलासे के लिए टीमों का गठन कर पंजाब ,हरियाणा ,उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दबिश दी जा रही थी । साथ ही इस वारदात में अन्य कौन कौन शामिल है

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

इसकी जांच की जा रही थी ।वही सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को
अंजाम देने वाले आरोपियों के सहयोगियों को पकड़ने में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की ।जिसमे घटना में शामिल जिन्होंने आरोपियों को शरण दी तथा घटना को अंजाम देने के दौरान स्थानीय डेरा सेवादार जिसके द्वारा आरोपियों को बाबा तरसेम सिंह के बारे में पूरी जानकारी दी गई के साथ ही तीन अन्य आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

वही मुख्य दोनो आरोपियों पर एक एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। पकड़े गए आरोपी उत्तरप्रदेश शाहजहापुर तथा पीलीभीत जिले के है। सभी आरोपियों का अपराधिक रिकोर्ड है था मुख्य आरोपी जिन्होंने घटना को अंजाम दिया वह पंजाब के सर्वजीत सिंह था अमरजीत सिंह है जिनके ऊपर लगभग 15 से अधिक मुकदमे दर्ज है ।घटना को अंजाम देने के बाद दोनो आरोपियों की सहायता के लिए उपयोग की गई कार को भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें