हल्द्वानी:पथराव-फायरिंग के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज,

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कार सवार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आसपास की सीसीटीवी खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि फायरिंग के विवाद भीमताल में जुआ खेलने के हुआ जहां कार सवारों ने दूसरे कार सवारों का हल्द्वानी तक पीछा किया और भोटिया पड़ाव में कार के ऊपर फायरिंग कर दी.
बताया जा रहा है कि बरेली रोड पुरानी आईटीआई तल्ली हल्द्वानी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 फरवरी को वह कार से भीमताल से अपने घर हल्द्वानी को आ रहे थे.
रात 10.30 बजे रात हल्द्वानी पहुंचे तो भोटियापड़ाव के पास तीन कार सवारों ने उनका पीछा शुरू किया. वह भागते हुए वह सिंधी चौराहा से मंडी के पास इंदिरा नगर की ओर चले गए उन्होंने बचने के लिए गौलापार रोड पर गलत साइड आंवला चौकी को चले गए हड़बड़ी में कार डिवाइडर से टकरा गई. पीछा कर रहे लोगों ने पत्थर से हमला कर दिया. यहां तक की आरोपियों ने फायरिंग भी की जहां किसी तरह से भाग कर जान बचाई.
गाड़ी के पीछे और बाई ओर दो गोली के निशान थे. पूरे मामले में पीड़ित ने हल्द्वानी कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ फायरिंग पथराव का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. हल्द्वानी कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. आरोपियों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO