Uttarakhand: कुमाऊं में भारी बारिश कई जगहों पर बादल फटे, लोगों के घरों में घुसे मालवा, भारी नुकसान रास्ते हुए बंद-VIDEO
हल्द्वानी: पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से जंगलों में आग लगी हुई थी ऐसे में अब पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के चलते जहां पहाड़ों पर लगी आग धीरे-धीरे थम रही है तो वही अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के सोमेश्वर में बुधवार रात अचानक बादल फटने अफरा-तफरी मच गई। बादल फटने के कारण क़ई घरों में मलवा घुस गया तो क़ई मकानों में दरार आ गई। मलवे और पानी के कारण अल्मोड़ा- बागेश्वर जिले को जोड़ने वाला हाईवे भी बंद हो गया। घटना से ग्रामीण रात भर दहशत में रहे.
अल्मोड़ा के सोमेश्वर में बुधवार रात अचानक बादल फटने से अफरा-तफरी मच गई। बादल फटने के कारण क़ई घरों में मलवा घुस गया तो क़ई मकानों में दरार आ गई। मलवे और पानी के कारण अल्मोड़ा- बागेश्वर जिले को जोड़ने वाला हाईवे भी बंद हो गया। घटना से ग्रामीण रात भर दहशत में रहे।
करीब एक घण्टे तक बारिश ने अपना तांडव दिखाया जिसमें लोगों का काफी हद तक नुकसान हो गया। किसी के घर मलवे से भर गए तो किसी के घर मे दरार आने से नुकसान हुआ। लोगों का जरूरत का सामान भी मलवे और पानी से बर्बाद हो गया। बारिश रुकने के बाद ग्रामीण अपने घरों की तरफ लौटे। मलवे के कारण अल्मोड़ा- कौसानी हाईवे भी बंद हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही भी बंद रही।
कई वाहन मलवे में भी फंसे रहे। इधर इस घटना से छेत्र की साईं और कोसी नदी भी उफान पर आ गई। बादल फटने की सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों का कहना है कि घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन