Uttarakhand News:मां के बहादुरी के आगे हारा गुलदार,बिजली से तेज किया हमला,घटना CCTV में कैद-देखे VIDEO

इन दिनों पहाड़ों पर गुलदार का आतंक लगातार बढ़ रहा है गुलदार हमला कर कई लोगों की जान भी ले चुके हैं. ताजा मामला श्रीनगर में बिल्लेदार इलाके का है, जहां एक घर के आंगन में खड़े मवेशी पर दो गुलदारों ने हमला कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुलदार गाय के बछड़े पर अचानक हमला बोल देता है लेकिन गाय ने अपना साहस दिखाते हुए गुलदार का पीछा कर उसे अपने बछड़े को छुड़ा लिया.
यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना के बाद लोगों में खौफ का माहौल है. वहीं लोगों ने वन विभाग से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की. वहीं स्थानीय लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं. वहीं बीते दिनों श्रीनगर के ढिकाल गांव में गुलदार ने तीन साल की मासूम पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. जिससे लोगों में खासा रोष देखने को मिला. वहीं वन विभाग द्वारा गुलदार प्रभावित क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है.
श्रीनगर – बुघाणी मार्ग पर देवलगढ़ के समीप भटोली गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गत 25 सितंबर को गांव में शाम के समय बरामदे में पढ़ाई कर रहे एक सात वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया था। पास ही बैठी उसकी 10 वर्षीय बहन ने गुलदार की ओर मेज गिराकर व छोटे भाई को अपनी ओर खींचकर कि तरह उसे बचाया था। तब से गांव में गुलदार का भय बना हुआ था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने तीन दिन पहले गांव में पिंजरा लगाया था।
रविवार रात को करीब साढ़े नौ बजे गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गांव में तैनात वन विभाग के कर्मियों ने अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेंज कार्यालय पौड़ी पहुंचाया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO