हल्द्वानी: आंधी तूफान से भारी तबाही, कार पर पेड़ गिरने से हाई कोर्ट अधिवक्ता की मौत-देखे दर्दनाक-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : देर रात अंधड़ और तूफानी बारिश का खौफनाक कहर देखने को मिला। रामपुर रोड पर अमर उजाला ऑफिस के सामने तेज आंधी की चपेट में आकर एक भारी-भरकम पेड़ सड़क पर चलती हुई कार संख्या यूके 07 डीपी 7923 के ऊपर जा गिरा। जिससे कार पूरी तरह चकनाचूर हो कर पिचक गई इस भयावह हादसे में गाड़ी में सवार नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल को हिलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Ad


जानकारी के लिए आपको बताते चलें इस तूफानी आंधी में कई पेड़ धराशाई हो गए और बिजली का पोल भी तार समेत टूटकर सड़क पर जा गिरा जिससे घटनास्थल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम लग गया।पेड़ गिरने से शहर में जगह-जगह यातायात प्रभावित रहा। 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चले तूफान से बिजली पोल, लाइनें ध्वस्त हो गईं, जिसके चलते पूरे शहर में अंधकार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिसमें काफी मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन सुचारू करवाया। वही इस भयावह हादसे में विशालकाय पेड़ की चपेट में आई बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने कटर से कार के कई हिस्सों को काटकर शव को बाहर निकाला जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

काश रुक जाते.. तो बच जाती जिंदगी

कार में सवार हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने के लिए निकले और देवलचौड़ पर आईसक्रीम खरीदी और उसे खाते हुए जा रहे थे। घर से फोन आया तो बताया कि बस पहुंच रहा हूं। रात 10:50 बजे तूफान आया लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय घर जाना उचित समझा जो उनके लिए भारी गलती साबित हुई। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी में हादसे का मंजर कैद हो गया। इसमें साफ नजर आ रहा है कि इस दर्दनाक़ हादसे से पहले वो चंद सेकंड रुके और फिर कार जैसे ही आगे बढ़ाई कि अचानक भारी भरकम यूकेलिप्टस का दरख़्त कार के ऊपर गिरा और वह उसके नीचे दब गए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों और फायर कर्मियों को सूचना देने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ और रात करीब 12ः45 बजे कार से तनुज का शव कार से निकाला जा सका।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तनुज सेमवाल नैनीताल हाईकोर्ट बार काउंसिल कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य थे तनुज पौड़ी के रहने वाले थे और उनकी बेटी रुद्रपुर में रहती है। परिवार नैनीताल के नैनागांव में रहता है। बताया जा रहा है संभवता अपनी बेटी से मिलने के लिए रुद्रपुर जा रहे थे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें