1 जनवरी से बदल जाएगा SIM Card का नियम! पहले ही कर लें ये जरूरी काम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

SIM Card को लेकर नियमों में बदलाव होने वाला है। अगर आप भी कोई नया सिम कार्ड खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले नए नियम के बारे में जान लेना चाहिए। क्योंकि ये आपकी काफी मदद करने वाला है। इसके आलवा आपको नया सिम कार्ड लेना भी आसान हो जाएगा।

Ad


अभी आपको नया सिम खरीदना हो तो कागजी फॉर्म भरना होता है, फोटो देनी होती है और आईडी व अड्रेस प्रूफ के भी हार्ड डॉक्‍युमेंट देने होते हैं। ये चीजें अब पुरानी हो जाएंगी क्‍योंकि 1 जनवरी से सिम खरीदने पर सिर्फ डिजिटल KYC की जरूरत होगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दूरसंचार विभाग ने यह ऐलान किया है। इस बदलाव का मकसद प्रक्रिया को सहज करना, टेलिकॉम कंपनियों की लागत को घटाना और सिम कार्ड इशू करने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को रोकना है।

यह भी पढ़ें 👉  सफग्ग


तो चलिये आपको भी नए नियमों के बारे में जानकारी देते हैं।

1 जनवरी से सिम कार्ड खरीदने पर सिर्फ डिजिटल KYC ही होगी। जबकि इससे पहले डॉक्यूमेंट्स का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाता था। इससे सिम कार्ड ईशू प्रोसेस काफी फास्ट हो जाएगा और लोगों के लिए काफी आसानी भी हो जाएगी। जबकि फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए आपको डॉक्यूमेंट्स इकट्ठा करने पड़ते थे जो काफी महंगे भी होते थे और समय भी बहुत ज्यादा खर्च होता था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बड़ी खबर


नय नियम यह भी कहते हैं कि सिम कार्ड के वेंडरों का वेरिफ‍िकेशन किया जाना भी जरूरी है यानी अब हर कोई सिम कार्ड नहीं बेच पाएगा। टेलीकॉम कंपनियों को उनकी फ्रेंचाइजी, डिस्ट्रीब्यूटर्स समेत पीओएस एजेंटों का रजिस्‍ट्रेशन करना होगा। इसके लिए कंपनियों को निश्चित समय दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस


गौरतलब है कि सिम कार्ड धोखाधड़ी के जरिए हजारों लोगों को लाखों रुपये की चपत लगती है। टेलिकॉम कंपनियां भी इस मामले को उठाती रही हैं।
पहले होता था कि लोग एक आईडी पर कई सिम एक साथ खरीद लेते थे, लेकिन अब 1 दिसंबर से एक आईडी पर लिमिटेड संख्या में ही सिम खरीदने की अनुमति रहेगी. साथ ही सिम कार्ड बेचने वालों को रजिस्ट्रेशन कराने और सिस्टम में शामिल होने से पहले KYC प्रोसेस पूरा करना होगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें