हल्द्वानी :तेजपुर नेगी गावँ में हाथियों का उत्पात कई एकड़ गन्ने की खड़ी फसल चौपट
हल्द्वानी: तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के जंगल से सटे दर्जनों गांवों में इन दिनों जंगली हाथियों का जबरदस्त आतंक बना हुआ है सोमवार रात्रि तेजपुर नेगी गावँ में घुसे हाथियों के झुंड ने तमाम किसानों की खड़ी गन्ने की फसल रौंद डाली।
जंगल किनारे बसे इन गांवों में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात अचानक तेजपुर नेगी गांव के किसानों के खेत मे घुसे जंगली हाथियों के झुंड ने कई एकड़ लहललाती गन्ने की खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। किसान रमेश चन्द्र कबिदयाल ने बताया कि हाथी का उत्पात इन इलाकों में रूटीन घटना बन गई है।जंगली हाथी भोजन की तलाश में खेतों में घुसकर फसल नष्ट कर देते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि हाथी के डर से वे लोग रात को सो भी नहीं पा रहे हैं।
सोमवार रात में हाथियों ने किसान रमेश चन्द्र कबिदयाल पूरन चन्द्र कबिदयाल खीमानंद कबिदयाल गोपाल सिंह आदि किसानों की कई एकड़ खड़ी गन्ने की फसल को पैरों तले रौंद कर तहस नहस कर दिया।पीड़ित किसानों ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों से क्षतिग्रस्त फसलों का आंकलन कर उचित मुवावजा दिलाये जाने की गुहार लगाई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती