हल्द्वानी में आखिर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर क्यों उतरा -देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज एक दिवसीय उधम सिंह नगर का दौरा है लेकिन मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उधम सिंह नगर उतरने के बजाय हल्द्वानी के एफटीआई के मैदान में उतारा गया। बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर में मौसम खराब और कोहरे के चलते मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उधम सिंह नहीं उतरा जिसके बाद हेलीकॉप्टर को हल्द्वानी में उतारा गया है ।

Ad

मुख्यमंत्री के पहुंचते ही भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुख्यमंत्री के सुरक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद की थी। मुख्यमंत्री के एफटीआई मैदान में हेलीकॉप्टर पहुंचने पर भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी पहुंचे जहां मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया इस दौरान मुख्यमंत्री सड़क रास्ते उधम सिंह नगर के लिए रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उधम सिंह नगर में एबीवीपी छात्रसंघ के के समारोह में भाग लेना है।

हल्द्वानी में बिगड़े हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा चाक-चौबंद की थी एफटीआई मैदान पहुंचने वाले सभी रास्ते को पुलिस ने पहले ही बंद कर दिया था। इस दौरान मुख्यमंत्री बिना मीडिया से बात करते हुए उधम सिंह नगर को रवाना हो गए।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें