Uttarakhand Weather: आज बिगड़ेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों में भी रविवार को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर में मौसम खराब होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम केंद्र की ओर से इन जिलों में 80 किलोमीटर की तेजी से आंधी-तूफान चलने के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में भी 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झक्कड़ चलने के आसार है। उधर बीते दो दिनों से बदले मौसम के चलते तापमान में कमी दर्ज की गई। जिसके चलते गर्मी का अहसास कम हुआ।
उत्तराखंड में आज मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने 12 और 13 मई के लिए बारिश और झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से पल-पल बदल रहे मौसम के मिजाज के कारण मैदानी इलाकों में भी गर्मी से राहत मिली है। पिछले दो-तीन दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य चल रहा है, जबकि पर्वतीय जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश ने मार्च महीने जैसा सुहावना मौसम कर दिया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज और कल मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आएगी। दोनों दिनों के लिए बारिश और झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। टिहरी, देहरादून और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी
हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति
यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान