Uttrakhand News:लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज,जनवरी में मल्लिकार्जुन खड़गे,कुमारी शैलजा का उत्तराखंड दौरा

लोकसभा चुनाव में कुछ महीने बचे हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड सीटों पर अपना कब्जा जमाने के लिए चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी चयनिका उनियाल पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी जनवरी में उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं. वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे. उनके आने की तिथि को लेकर कांग्रेस विचार विमर्श कर रही है।
इसके अलावा 15 जनवरी को कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी देहरादून पहुंच रही हैं. कुमारी शैलजा भी प्रदेश प्रभारी बनने के बाद उत्तरखंड का पहला दौरा करेंगी.
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा 13 और 14 जनवरी को दिल्ली और इंफाल के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान करन माहरा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात में मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे की तिथियों को फाइनल किया जाएगा. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर हर प्रदेश में संचार विभाग की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. इसी क्रम में संचार विभाग की नव नियुक्त प्रभारी डॉक्टर चयनिका उनियाल पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं और 12 जनवरी को वह मीडिया विभाग के पैनलिस्टों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक करेंगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति
यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर