उत्तराखंड दरोगा भर्ती घोटाला:हल्द्वानी में पहला मुकदमा दर्ज विजिलेंस ने 12 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : दरोगा भर्ती घोटाले के मामले में शासन से अनुमति मिलने के बाद अब हल्द्वानी विजिलेंस में जांच की कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए शासन के निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज किया है उत्तराखंड में हुई दारोगा भर्ती मामले में बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने जांच रिपोर्ट के अाधार पर इस मामले में नकल माफिया हाकम सिंह, चंदन मनराल समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वर्ष 2015-16 में उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में उप निरीक्षकों की सीधी भर्ती में पेपर लीक व धांधली होने के सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जांच की गई। जांच के उपरान्त जांच आख्या, उत्तराखंड शासन को भेजी गई, जिसमें उत्तराखंड शासन ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

इसके बाद इस प्रकरण में परीक्षा हेतु अधिकृत संस्थान के नरेन्द्र सिंह जादौन, दिनेश चन्द्र जोशी, नकल सिडिकेट के सदस्य हाकम सिंह, चन्दन मनराल, केन्द्र पाल, सादिक मूसा, रूपेश जायसवाल, राजेश कुमार चौहान, संजीव कुमार चौहान, राजेश पाल, विपिन बिहारी, नितीश गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वर्ष 2015-16 में उत्तराखंड में 339 दारोगा भर्ती बने थे। इसमें कुमाऊं के 129 व गढ़वाल के 210 अभ्यर्थी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

वर्ष 2015-16 में उत्तराखंड में 339 दारोगा भर्ती बने थे। इसमें कुमाऊं के 129 व गढ़वाल के 210 अभ्यर्थी शामिल थे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें