उत्तराखंड: डेढ़ कुंटल का अजगर,विशालकाय हिरण को बनाया निवाला-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें


वन्यजीव की घटनाएं लगातार सामने आ रही विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे रामनगर तराई पश्चिमी के आमपोखरा रेंज के हाथीडंगर क्षेत्र से आबादी के पास पहुंचे हिरण को निवाला बनाये हुए विशालकाय 1कुंतल 35किलो के अजगर का रेस्क्यू टीम ने किया रेस्क्यू.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad


बता दें कि कॉर्बेट पार्क से सटे रामनगर तराई पश्चिमी के आमपोखरा रेंज में पढ़ने वाले हाथीडंगर क्षेत्र के पास आबादी के पास एक विशालकाय अजगर आ गया जिसे देखकर क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया. घटना 2 दिन पुरानी बताई जा रही है

जानकारी देते हुए रामनगर वन विभाग तराई पश्चिमी में रेस्क्यू करने वाले वनकर्मी तालिब ने बताया कि आज हमें सूचना मिली कि तराई पश्चिमी के हाथीडंगर आबादी के पास एक हिरण को निवाला बनाया हुआ अजगर आ गया है, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है,उन्होंने कहा कि मौके पर हम लोगों ने जाकर देखा तो यह एक विशालकाय अजगर था, जिसने एक विशालकाय हिरण को निवाला बनाया था,जिसकी वजह से यह रेंग भी नहीं पा रहा था, तालिब ने बताया कि हमारे द्वारा बमुश्किल विशालकाय अजगर का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसे पूरी टीम के साथ जंगल में आजाद किया गया है,उन्होंने कहा कि इस विशालकाय अजगर का वजन एक कुंटल 35 किलो से ज्यादा है.

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें