उत्तराखंड: इस जिले के डीएम ने कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों का टाइम टेबल बदला, न मानने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई-देखे-आदेश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में लगातार बढ़ती गर्मी लोगों के लिए परेशानी बन रही है गर्मी का असर सबसे ज्यादा तराई के क्षेत्र में देखा जा रहा है उधम सिंह नगर इन दिनों गर्मी के चपेट में है बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीएम उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने जिले भर के स्कूलों का टाइम बदल दिया है। उकत आदेश को न मानने वाले स्कूल के खिलाफ आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 51 (ख) के सुसंगत प्राविधानों को आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 51 (ख) के सुसंगत प्राविधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी।

उक्त आदेश जारी करते हुए डीएम उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि ग्रीष्मऋतु के दृष्टिगत वर्तमान में मौसम सम्बन्धी विश्लेषण एवं मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमानों के अनुसार तापमान में अत्याधिक वृद्धि दर्ज किये जाने की सम्भवना है, जिससे उच्च तापमान का प्रभाव स्कूली छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ने से प्रतिकूल प्रभाव जैसे स्वास्थ्य सम्बन्धी विकार, ऊष्माघात (लू-लगना) निर्जलीकरण डीहाइड्रेशन के दृष्टिगत आगामी हीट वेव की सुरक्षात्मक कार्यवाही ससमय किया जाना नितान्त आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO


वर्तमान में देखी जा रही उच्च तापमान की समस्या के कारण जनपद में संचालित (कक्षा 1 से 12 तक) समस्त राजकीय सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों की समय सारणी को ग्रीष्मकाल के दौरान अल्पकाल समय प्रातः 07ः00 बजे से प्रातः 11ः30 बजे तक संचालित करने के आदेश प्रभावी किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

जिलाधिकारी उधम सिंह नगर 1 से 12वीं तक के स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया है. अग्रिम आदेश तक 1 से 12वीं तक के सरकारी, अर्धसरकारी, निजी स्कूलों को सुबह 7 बजे से सुबह 11:30 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए हैं. आदेश न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात की गई है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें