Uttarakhand: रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बहनों को दी बड़ी सौगात

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सभी महिलाओं को बड़ी सौगात के साथ नवाजा है। बता दें कि रक्षा बंधन के दिन राज्य की महिलाएं रोडवेज की बसों में निःशुलक सफर कर सकेंगी। इस दौरान सरकारी बसों में सफर करने पर उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा। वहीं प्रदेश में धामी सरकार एक बार फिर से लोगों के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आए है।
इस मामले में परिवहन सचिव ब्रजेश संत द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया था कि इस नि:शुल्क यात्रा का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। साथ ही परिवहन निगम के महाप्रबंधक सीपी कपूर ने नि:शुल्क यात्रा से संबंधित आदेश जारी करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से संचालित साधारण बसों के किराए में शत-प्रतिशत छूट दिया जाएगा।
बता दें कि रक्षा बंधन के दिन महिलाओं के लिए सरकारी बसों में निःशुलक सफर की सुविधा केवल उत्तराखंड राज्य के अंदर ही मिलेगी। इसके अतिरिक्त यदि कोई महिला उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उत्तराखंड के बाहर सफर करती है तो उसका किराया निश्चित रूप से लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO