उत्तराखंड चर्चित अंकिता हत्याकांड: आखरी कॉल में रोती गिड़गिड़ाती रही अंकिता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड का चर्चित अंकिता हत्याकांड के बाद पूरे उत्तराखंड में उबाल है। भाजपा नेता के बेटे के रिसार्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का शव शनिवार को चीला बैराज से बरामद कर लिया गया। अंकिता को रिसार्ट मालिक पुलकित आर्या ने छह दिन पहले अपने स्टाफ की मदद से जिंदा चीला नहर में फेंक दिया था। शनिवार को एम्स ऋषिकेश के डाक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Ad

एम्स ऋषिकेश के डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। उन्‍होंने अंकिता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

अंकिता का LAST कॉल

इसी बीच अंकिता का एक ऑडियो भी सामने आया है. ये लास्ट कॉल था जो अंकिता ने रिजॉर्ट के कुक करण को किया था ऑडियो में अंकिता रोते हुए करण को कह रही है कि वो उसका बैग लेकर ऊपर दुकान तक पहुंचाने की बात भी कर रही है. इसके बाद फोन कट जाता है. करण का कहना है कि वो बैग लेकर अंकिता की बताई हुई जगह पर गया था लेकिन वहां कोई नहीं था।

इससे पहले शुक्रवार को तीनों आरोपियो की गिरफ्तारी के साथ मामले का हत्याकांड का खुलासा हुआ। इसके बाद से पुलिस अंकिता का शव तलाश रही थी। शनिवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोरों ने चीला बैराज से अंकिता का शव बरामद हुआ।

शव की शिनाख्त उसके पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और भाई अजय भंडारी ने की। ऋषिकेश एम्स में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव का अंतिम संस्कार आज श्रीनगर गढ़वाल में किया जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें