उत्तराखंड: बाइक सवार युवकों ने 9वीं के छात्र पर तमंचे से फायर, छात्र जमीन पर गिरा

उत्तराखंड में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है अपराध उधम सिंह नगर में चरम पर है जिले के खेड़ा में किसी बात पर हुए विवाद के बाद बाइक सवार दो किशोरों ने ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी कक्षा 9वीं के छात्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली छात्र के दाहिने हाथ पर लगी और लहुलूहान होकर वहीं गिर गया।
फायरिंग देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। जिसके बाद आरोपित हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही फरार आरोपितों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। फायरिंग के बाद से मौके पर हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक दक्ष चौराहा बालाजी विहार ट्रांजिट कैंप निवासी राम रतन का 15 साल का पुत्र अमन विजडम पब्लिक स्कूल में 9वीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह घर में ही था। इसी बीच खेड़ा निवासी दो किशोर बाइक से उसके घर आए। इस दौरान वह अमन को खेलने के लिए बुला ले गए।
बताया जा रहा है कि खेड़ा में सरकारी स्कूल के पास किसी बात पर उनका विवाद हो गया। इस पर एक आरोपित ने अमन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे अमन घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। यह देख दोनों हमलावर फरार हो गए।
रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि किशोरों के बीच विवाद के बाद अमन को तमंचे से गोली मारी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO