उत्तराखंड:दसवीं की टॉपर छात्रा का अपहरण कर मौलाना को बुलाकर जबरदस्ती रचाई शादी,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मेधावी छात्रा का अपहरण कर आरोपित ने कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद मौलाना को बुलाकर जबरन शादी रचाई। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपित ने दहेज को लेकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। मामला देहरादून का बताया जा रहा है.

Ad
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

परेशान होकर पीड़ित ने जहरीला पदार्थ खा लिया, अस्पताल में दाखिल होने के बाद पूरी घटना का राज खुला। इस मामले में अब शहर कोतवाली ने आरोपित व उसकी मां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। इसी वर्ष उसने 10वीं पास की और टॉपर रही है। नदीम कुरैशी नाम के युवक से उसकी पहले से बातचीत थी। वह बार-बार शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन उसे अपना भविष्य बनाना था, इसलिए उसने शादी के लिए मना कर दिया। इसके बाद नदीम उसे धमकी देने लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

आरोप है कि घर में नदीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छह अगस्त को आरोपित की माता ने एक मौलाना को बुलाया और रुपये देकर जबरदस्ती शादी करवा दी। शादी के एक महीने बाद से ही आरोपित व उसकी मां ने उसे दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित व मारपीट करनी शुरू कर दी।
पीड़िता ने बताया कि इस समय वह गर्भवती है। 13 अक्टूबर को आरोपितों ने उसे पीटा और विरोध करने पर उसकी सास ने पेट पर मुक्के मारे। उसके पति नदीम ने भी उसे बुरी तरह से पीटा। परेशान होकर उसने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। आरोपितों ने उसे यह कहकर अस्पताल में दाखिल कराया कि उसके पेट में दर्द है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें