UKSSSC Update : इन भर्ती आवेदन पत्रों के संशोधन का आखरी मौका, खबर आपके लिए

UKSSSC Update : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 3 जनवरी 2022 में निकाली गई मुख्य आरक्षी (पुलिस दूरसंचार) की भर्ती के आवेदन पत्रों में अभ्यर्थियों को संशोधन का मौका दिया है।
अभ्यर्थी 8 जुलाई 2022 से 14 जुलाई 2022 के मध्य आवेदन पत्र में परीक्षा केन्द्र के विकल्प को छोड़कर अन्य महत्वपूर्ण प्रविष्टियों में संशोधन कर सकते हैं
उक्त संबंध में अभ्यर्थियों के उपयोगार्थ आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अधिसूचना 8 जुलाई 2022 को जारी की गई है। अभ्यर्थियों अधिसूचना का संज्ञान अवश्य लें। अभ्यर्थी अन्य प्रविष्टियों के साथ अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग तथा आरक्षित श्रेणी/उपश्रेणी में भी संशोधन कर सकते हैं, क्योंकि इन्हीं प्रविष्टियों का प्रभाव परीक्षा परिणाम पर पड़ता है। परीक्षा केन्द्र के विकल्प पर संशोधन अनुमन्य नहीं होगा। संशोधन के लिए ऑनलाइन लिंक में दिये गए प्रारूप को देखकर उसका उपयोग करें। अन्य प्रविष्टियां आवेदन पत्र में सीधे संशोधन की जा सकती है।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने मुख्य आरक्षी (पुलिस दूरसंचार) के रिक्त पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा जुलाई 2022 में प्रस्तावित की गयी है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित आवेदन पत्र में संशोधन व सुधार का अवसर दिया गया है।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in में ओटीआर लॉगइन कर अपना आवेदन पत्र देख सकते हैं। इसके बाद आवेदन पत्र में दायी ओर एडिट बटन दिया गया है। इस बटन को क्लिक कर प्राप्त ओटीपी भरकर तथा निर्धारित शुल्क 30 रूपये देकर अभ्यर्थी उपरोक्त प्रविष्टियों में संशोधन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि कृपया समयांतर्गत अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर लें।
अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि कृपया समयांतर्गत अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर लें। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पत्र संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को प्राप्त नहीं होगा। इसके बाद आवेदन पत्र में त्रुटियों के सुधार का कोई भी अवसर नहीं मिलेगा व आवेदन की त्रुटियों से उत्पन्न कठिनाई के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO