हल्द्वानी: लोगों के सेहत से खिलवाड़ बनभूलपुरा मलिक के बगीचे के पास अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, फैक्ट्री हुई सीज-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलिक के बगीचे के पास अवैध रूप से संचालित हो रही कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है. यह कार्रवाई एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई.प्रशासनिक टीम ने मलिक के बगीचे के पास स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा जहाँ बिना किसी वैध लाइसेंस और फूड सेफ्टी स्वीकृति के कोल्ड ड्रिंक का निर्माण किया जा रहा था.निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि फैक्ट्री में उत्पादित कोल्ड ड्रिंक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं थी.
यहां तक की कोल्ड ड्रिंक के कई कंपनियों के खाली बोतल भी बरामद हुए हैं एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई फूड सेफ्टी अधिनियम के अंतर्गत की गई है .फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है और संचालक के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जा रही है.प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खाद्य उत्पाद निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है. खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक की सैंपलिंग की जा रही है. प्रथम दृष्टि प्रतीत हो रहा है कि कोल्ड ड्रिंक के नाम पर लोगों के सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है पूरे मामले की जांच की जा रही है. जिला प्रशासन और फूड सेफ्टी विभाग पूरे मामले में कार्रवाई कर रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,