Uttarakhand:शादीशुदा प्रेमिका निकली कातिल, घर बुलाकर पति और देवर से करवा दिया मर्डर

मंगलौर के मलकपुरा से लापता शादाब (24) की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर शादाब की चप्पल और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है। अभी तक युवक का शव बरामद नहीं हुआ है।
मंगलौर कस्बे के रहने वाले एक युवक को शादीशुदा महिला से प्यार करने की कीमत जान गंवाकर चुकानी पड़ी. युवक की प्रेमिका ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद उसके शव को बोरे में भरकर गंगनहर में फेंक दिया.
दरअसल, बीती 25 अगस्त को मंगलौर कोतवाली में मलकपुरा मोहल्ला निवासी मुस्तकीम ने अपने बेटे शादाब (उम्र 24 वर्ष) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया है. काफी तलाश करने पर भी उसका सुराग नहीं मिल पा रहा है. जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू की.
अलग-अलग स्थानों पर युवक के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों को एक्टिव कर जाल फैलाया. इसी के साथ पुलिस ने युवक की मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाला।
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि तेलीवाला गांव निवासी महिला और शादाब का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी महिला के पति और देवर को भी लग गई थी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने बताया कि प्रेम-प्रसंग का पता चलने पर पति और देवर ने शादाब की हत्या की योजना बनाई थी। योजना के मुताबिक मरजीना ने शादाब को फोनकर अपने कमरे पर बुलाया था।
शादाब यहां पहुंचा तो तीनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही शव को बोरे में बांधकर रुड़की के पास गंगनहर में फेंक दिया था
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, 