उत्तराखंड:चाय पीते समय मजदूरों पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डर, एक की मौत,पांच घायल- एक्सक्लूसिव-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

धारचूला के तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर नजंग के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे नजंग पुल के पास हुई, जहां सड़क निर्माण कंपनी सारथी के मजदूर चाय पी रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे।

Ad

धारचूला कोतवाली के एसओ बिजेंद्र शाह के अनुसार इस घटना में संतोष सिंह पुत्र चंद्र सिंह, निवासी वार्ड नंबर 6, नौगाड़, दार्चुला, नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई

यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ जब सड़क निर्माण कंपनी सारथी के मजदूर चाय पी रहे थे. तभी पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर और मलबा गिरने लगा, जिससे मजदूर बच नहीं पाए. नेपाल निवासी संतोष सिंह (पुत्र चंद्र सिंह, निवासी वार्ड नंबर 6, नौगाड़, दार्चुला) की मौके पर ही मौत हो गई.

5 घायल अस्पताल में कराये भर्ती
हादसे में पांच अन्य मजदूर भी घायल हो गए, जिनकी पहचान गणेश सिंह ठगुन्ना, वीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, राकेश जोशी और सुरेश कुमार के रूप में हुई है. इनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों को धारचूला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें