हल्द्वानी में स्कूल ड्रेस पहन घर से निकली छात्रा को रास्ते से उड़ा ले गया युवक,

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 17 साल की किशोरी घर से स्कूल ड्रेस पहनकर निकली छात्रा नहीं स्कूल गई नही घर वापस लौटी.जब किशोरी की मां ने उसकी तलाश की तो पता चला कि छात्रा को एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है. फिलहाल छात्रा की माँ के तहरीर पर मुखानी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त

मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी कक्षा 11 की छात्रा है. 5 फरवरी की सुबह 8:15 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी.उसने स्कूल ड्रेस पहन रखी थी, लेकिन वह घर वापस नहीं आई.महिला ने अपनी बेटी की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.बाद में उसे जानकारी मिली कि भोपाल सिंह नामक युवक ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.

यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त

पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश के साथ-साथ आरोपी की भी खोज शुरू कर दी है. मुखानी थाना पुलिस ने बताया कि पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी और छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द दोनों को बरामद किया जाएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें