हल्द्वानी: कावड़ियों के स्वागत में लगे जनरेटर में साड़ी फंसने से महिला की मौत

गंगा जल लेकर जलाभिषेक के लिए लौटे कांवड़ियों का स्वागत करने पहुंची एक महिला की साड़ी जनरेटर में फंस गई। घटना कालाढूंगी थाना क्षेत्र का है घटना में बुरी तरह से घायल महिला को परिजनों ने एसटीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को कालाढूंगी के चंद्रपुर क्षेत्र रहने वाली गंगादेवी (56) गांव में गंगा जल लेकर लौटे कांवड़ियों का स्वागत करने पहुंची थीं इसी दौरान यात्रा के पीछे चल रहे जनरेटर में गंगादेवी की साड़ी फंस गई।
साड़ी निकालते समय और खुद को बचाने की जद्दोजहद में गंगादेवी का हाथ भी जनरेटर में फंस गया। इस हादसे में बुरी तरह घायल हुईं गंगादेवी को मौके पर मौजूद लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया जहां गंगादेवी की मौत हो गई। महिला के मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति
यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर