हल्द्वानी : कल सीएम पुष्कर धामी इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मा0 मुख्यमंत्री 04 अक्टूबर को दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से हवाई जहाज द्वारा 10 बजे प्रस्थान कर 10.45 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहंुचेगें। पंतनगर एयरपोर्ट से 10.55 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में 116वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी 2024 के शुभारम्भ समारोह में प्रतिभाग करेगें। मा0 मुख्यमंत्री 12 बजे गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर नगर से कार द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेगें।
2-मुख्य सचिव उत्तराखण्ड श्रीमती राधा रतूड़ी 04 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे सड़क मार्ग द्वारा देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 01 बजे काशीपुर पहुचेगीं जहा पर वे जिलाधिकारी के साथ जनपद उधमसिंह नगर की समस्याओं पर चर्चा करेगीं। मुख्य सचिव 03 बजे काशीपुर से कार द्वारा नैनीताल के लिए प्रस्थान करेगीं।
मुख्य सचिव 06 अक्टूबर को प्रातः 09 बजे नैनीताल से कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11.30 बजे काशीपुर पहंुचेगीं। अल्प विश्राम के पश्चात अपराह्न 3 बजे काशीपुर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
