हल्द्वानी:टाइगर ने दो भैंसों को बनाया निवाला, दहशत में लोग

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: तराई पूर्वी वनप्रभाग के डॉली रेंज के बोडखत्ता चौड़ाघाट में बाघ ने दो भैंसों को अपना निवाला बनाया है. बताया जा रहा है कि गुजर समुदाय की भैंस रोज की तरह जंगल के किनारे चारा खाने गई थी और इसी बीच घात लगाकर बैठे बाघ ने हमला कर दो भैंस मार डाले जिससे अफरातफरी मच गई.


लोगों ने बताया कई दिन से बाघ चौड़ा घाट में डेरा डाले हुए है जो कोई मानवीय अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है. लोगों ने बताया बाघ चौड़ा घाट में जानवरों के साथ ही आदमियों पर भी हमला कर सकता है इसलिए वन विभाग इसे पिंजरा लगाकर दूर जंगल में छोड़ कर लोगों की समय रहते जान बचाए. बताया जा रहा कि दोनों में से गुर्जर समुदाय की थी जो जंगल में चारा चुंगने गई थी.

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO


वन क्षेत्राधिकारी डॉली रेंज नवीन सिंह पवार ने बताया कि बाघ ने गुर्जर समुदाय के दो भैंसों को अपना निवाला बनाया है उन्होंने बताया कि गुर्जरों की भैंस जंगल में काफी अंदर चली गई थी उक्त क्षेत्र में कई जंगली जानवर हैं और जंगल में अंदर जाना घातक हो सकता है ऐसे में गुर्जर समुदाय के लोगों से अपील की गई है कि अपने जानवरों को जंगल की अंदर नहीं ले जाएं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी

गौरतलाब है की गुरुवार को भी हल्द्वानी वनप्रभाग के छटाता रेंज के गोला नदी के किनारे झोपड़ी में रहने वाले मजदूर के 7 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था. ऐसे में बाघ के एक बार फिर से हमले के बाद बौड़खाता के रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें