हल्द्वानी:बीड़ी नहीं देने पर महिला की हत्या

हल्द्वानी:बीड़ी नहीं देने पर लिए महिला की हत्या
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी ने 4 मई को गोरापड़ाव में नंदी देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हत्या आरोपी मनोज पूरी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथोड़ा और मृतका का मोबाइल सहित अन्य सामग्री भी बरामद कर ली है।
एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि महिला की की परचून की दुकान है और आरोपी 4 मई को दोपहर में महिला से बीड़ी लेने गया था, तो उस समय हत्यारोपी की महिला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
जिसका बदला लेने के लिए रात में आरोपी ने महिला के घर में जाकर उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज ना होने के कारण मुखबीर तंत्र को एक्टिवेट कर लगभग 100 लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस हत्यारोपी तक पहुंची है। पुलिस के इस खुलासे पर एसएसपी पंकज भट्ट ने 5000 के इनाम की घोषणा की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, 