Haldwani News: स्कूली बच्चों ने खतरे में पार की नदी-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: रुक-रुक कर हो रही बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हैं तो वहीं नदी नाले उफान पर हैं सोमवार को पहाड़ों में हुई भारी बारिश के चलते सूखी नदी में अचानक पानी आने से विजयपुर गांव का संपर्क कट गया नदी में पानी अधिक आ जाने से गांव का रास्ता घंटों बंद रहा. नदी में पानी आ जाने के चलते स्कूली बच्चे नदी के दूसरे पर घंटों फंसे रहे जहां पानी कम होने होने पर बच्चे घर को गए यही नहीं स्थानीय लोग कई बच्चों को कंधों पर बिठाकर उनको नदी भी पार कराते नजर आए

Ad

यहां तक की स्कूली बच्चे और बाइक सवार जान जोखिम में डालकर नदी को पार भी कर रहे थे ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता था. हल्द्वानी से महज 7 किलोमीटर दूरी पर विजयपुर गांव है जो ब्रिटिश कालीन गांव के नाम से जाना जाता है ग्रामीण कई दशकों से नदी के ऊपर पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन नदी के ऊपर अभी तक पुल नहीं बन पाया


नदी के ऊपर पुल नहीं होने के चलते बरसातों के समय विजयपुर गांव के लिए सुखी नदी सबसे बड़ी समस्या बन जाती है. नदी पार करने के दौरान कई बार हादसे भी हो चुके हैं उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे हैं. उप जिलाधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि लोगों से आगरा किया गया है कि नदी आने के दौरान नदी को पार ना करें इसके अलावा स्थानीय थाने को भी लिखित सूचना दी गई है कि जिस समय नदी में पानी आ रहा हो उस समय वहां पर फोर्स को तैनात रखा जाए और गांव वालों को नदी पार करने से रोका जाए.


आलम यह है कि नदी में पानी आने के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कोई भी अधिकारी वहां पर मौजूद नहीं रहता है ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें