हल्द्वानी: जगह-जगह बैठकी होली शुरू, महिला होलियारों ने जमाई महफिल-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: उत्तराखंड के कुमाऊं की पारंपरिक होली की पहचान पूरे देश दुनिया में की जाती है. होली में अभी एक महीने का समय है लेकिन कुमाऊं में होली आयोजनों की शुरुआत हो चुकी है.महिलाओं और पुरुषों की जगह-जगह बैठ की होली भी शुरू हो गई है. शिखर सांस्कृतिक विकास समिति अल्मोड़ा की ओर से हल्द्वानी के नवाबी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में महिला होली महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभा किया और होली गायन का आयोजन किया.
तुम सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन में, तुम विघ्न हरो महाराज होलिन के दिन में, से महोत्सव की शुरुआत हुई.इसके बाद महिला दलों ने आयो नवल बसंत सखी ऋतुराज कहाए आदि होली गीतों का गायन किया. इस दौरान महिलाओं ने होली गीत के माध्यम से जन जागरूकता अभियान भी चलाया जहां पानी की बचत, स्वच्छता, युवाओं फैल रही नशाखोरी, शराब कुरीतियों और कई सामाजिक संदेशों का स्वांग के माध्यम से संदेश दिया.
कुमाऊं में होली को लेकर विशेष महत्व है.यहां पर घर-घर में महिलाएं बैठकी होली, खड़ी होली, संगीत होली मनाती हैं. महिलाएं तरह-तरह के स्वांग रचकर हंसी ठिठोली करती हैं. होली के त्योहार को होली के शुरू होने से एक महीने पहले से मनाया जाता है.
महिलाएं भी घर-घर जाकर होली की महफिलें सजाने लगी हैं. राग और फाग के साथ होली में स्वांग रचाए जा रहे हैं.महफिलें अब होली के दिन तक जमकर चलेंगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,
उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या
हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO