हल्द्वानी:चालक और परिचालिका को सेम्फर्ड विद्यालय ने किया सम्मानित,बस में आग दौरान जान जोखिम डाल 37 बच्चों की बचाई थी जान
हल्द्वानी: सेम्फोर्ड स्कूल प्रबंधक ने अपने बस के चालक परिचालक को सम्मानित किया है शनिवार 9 दिसंबर को लालकुआं से बच्चों को स्कूल लेकर आ रही बस में अचानक आग लग गई थी। जिसमें बस पूरी तरह जलकर राख हो गयी। हादसे के वक्त बस में 37 बच्चे सवार थे। बस चालक खीम सिंह बिष्ट और परिचालिका दीपा ने तत्परता से अपनी जान की परवाह ना करते हुए सूझबूझ से सभी बच्चों को बस से बाहर सुरक्षित निकाला जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया,चालक और परिचालिका ने अपनी जान को जोखिम में डालकर जिस तरह से बच्चों को सकुशल बाहर निकाला उसके लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया
,उनके इस साहसिक कार्य के लिए सभी अभिभावकों ने भी उनकी जमकर सराहना की।अभिभावक संजय पंत द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या सन्तोष पांडेय ने बस चालक और परिचालिका के साहस की तारीफ करते हुए बच्चों से कहा कि हमें इस घटना से सीख लेनी चाहिए की विषम परिस्थितियों में भी बिना घबराये चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिये और एक दूसरे की मदद करनी चाहिये। सभी छात्र-छात्राओं ने भी उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर अंजू बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, एडमिन बी एस मनराल, विनोद खोलिया और समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO