Uttarakhand News: धोखेबाज दुल्हन छुपाई राज,दुल्हे की जिंदगी बर्बाद होने से बची,मामला दर्ज

दूल्हे की जिंदगी बर्बाद होने से बची है बरेली निवासी एक महिला ने पहली शादी की बात छिपाते हुए रुद्रपुर शहर के एक युवक से सगाई कर ली। सगाई और गोद भराई की रस्म होने के बाद युवक के परिजनों को हकीकत का पता चला। पुलिस ने महिला सहित सात परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।बरेली यूपी की रहने वाले एक परिवार ने शादीशुदा बेटी की जिंदगी को छिपाते हुए अपनी बेटी की दूसरी सगाई कर डाली। जब इस बात का खुलासा होने लगा तो रातों रात लड़की का परिवार सगाई और गोदभराई में मिले लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। जिस पर पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय ने बताया कि वह रुद्रपुर में रहते हैं। 2 जुलाई 2023 को शहर के एक होटल में उसके बेटे की सगाई बदायूं रोड बरेली यूपी के साथ होनी थी। शाम को का पूरा परिवार गोद भराई और सगाई समारोह में आया। जहां परिवार के व्यवहार और कई संदिग्ध हरकतें दिखाई देनी लगी। इस दौरान होटल के खर्च से लेकर रिश्तेदारों द्वारा गोद भराई में जेवरात सहित लाखों रुपये की नकदी दी। यहां तक जेवरात ही लाखों कीमत के थे।
आरोप था कि रात्रि 12 बजे पूरा परिवार बिना बताए बरेली चला गया, जबकि परिवार के लिए दो कमरे भी बुक किए हुए थे। सुबह होने पर जब पड़ताल की तो पता चला कि शादी होने वाली लड़की पहले से शादीशुदा है और उसका अभी तक अपने पति से तलाक तक नहीं हुआ है। आरोप था कि पूरे परिवार ने बेटी की शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ नहीं बताया था और बार-बार गुमराह व धोखा देते रहे।
परिवार से दिया गया सामान व जेवरात मांगे तो दहेज मांगने के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां मिलनी शुरू हो गई। काफी दबाव बनाने के बाद भी परिवार नहीं माना तो पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम की तहरीर पर पुलिस ने महिला उसकी बहन , भाई, मां, पिता , मामा व ताऊ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO