हल्द्वानी:शादी के फेरे के दौरान डॉक्टर दूल्हे की हृदय गति रुकने से मौत

हल्द्वानी: शहर से एक दुखद घटना सामने आई है जहां नगर के मैट्रिक्स अस्पताल में तैनात दंत रोग विशेषज्ञ 30 वर्षीय डॉ. समीर उपाध्याय की शादी के फेरे के रस्म में दौरान हृदय गति रुकने से मौत हुई है । बताया जा रहा है कि डॉक्टर समीर उपाध्याय पुत्र नवीन उपाध्याय निवासी नंदपुर कठघरिया की बारात शुक्रवार को रानीखेत के श्रीधरगंज गई थी।
फेरे की रस्म के दौरान हृदयगति रुकने से डॉ. समीर का निधन हो गया उन्हें रानीखेत के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।शुक्रवार को डॉ. उपाध्याय की बारात उनके हल्द्वानी आवास से रानीखेत गई थी डॉक्टर समीर के पिता नवीन उपाध्याय ओमान से लौटे हैं पिता का पिछले एक साल से स्वास्थ खराब चल रहा है। वहीं डॉ. समीर परिवार में इकलौते पुत्र थे जबकि उनकी दो बहन हैं बड़ी बहन की शादी हो गई है और छोटी बहन डॉक्टर है।
डॉक्टर समीर का आज शनिवार को रानीबाग चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
डॉक्टर के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है बताया जा रहा है कि शनिवार को महिला संगीत और पार्टी होनी थी इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई थी घर में खुशी का माहौल था सभी लोग अपने स्तर पर इसकी तैयारिया भी कर रहे थे। लेकिन इस घटना के बाद से खुशी का माहौल गमगीन हो गया युवा डॉक्टर के निधन पर हल्द्वानी डॉक्टर एसोसिएशन में शोक की लहर है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO