हल्द्वानी:रहे सावधान,ऐप डाउनलोड करा साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

हल्द्वानी: पढ़े लिखे लोग भी अब साइबर ठगों के झांसे में आकर अपनी जमा पूंजी गवां रहे हैं.ठगों ने इस बार जोहो एप डाउनलोड कराकर बैंक खाते की डिटेल मांग एक व्यक्ति के खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए है. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस मामला दर्ज कर दी है जांच शुरू कर दी है.
मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले ग्राम नंदनपुर निवासी मनोज जोशी ने मुखानी थाने में तारीख देते हुए बताया कि उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक कुसुमखेड़ा में है.15 अक्तूबर को उनके फोन पर मैसेज आया कि क्रेडिट कार्ड से 809 रुपये जमा करने हैं जबकि उन्होंने क्रेडिट कार्ड से कुछ नहीं खरीदा था. इस संबंध में जानकारी लेने के लिए उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन किया गया जहां बताया गया कि गूगल में दिए फोन नंबरों पर संपर्क करे. गूगल पर दिए गए फोन पर बात की तो बात करने वाले व्यक्ति ने बताया कि जोहो एप एक्टिव करना होगा इसके बाद सारी डिटेल व ओटीपी मांग ली.कुछ देर बाद उनके पास एक हजार रुपये कटने का मैसेज आया.
बैलेंस चेक किया तो खाते से एक लाख रुपये निकल चुके थे. इसके बाद उसको अपने साथ ठगी का एहसास हुआ. जब इस मामले में बैंक से संपर्क किया तो बैंक अपना पल्ला झाड़ लिया. पूरे मामले में मुखानी पुलिस पीड़ित के तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है मामले को साइबर सेल को ट्रांसफर किया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार