हल्द्वानी:साड़ी-सूट के नाम पर कारोबारी से लाखों की धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी: ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए पुलिस द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है उसके बावजूद भी लोग ऑनलाइन और सस्ते के चक्कर में अपना जमा पूंजी गवा रहे हैं.मुखानी के रतनपुर स्थित एक कारोबारी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.
पीड़िता ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से एक कंपनी के जरिये सूरत की एक कंपनी को साड़ी और सूट का ऑर्डर दिया. ऑर्डर के समय जिस व्यक्ति से संपर्क हुआ था उसने कंपनी का कर्मचारी बताया था.इसके एवज में सूरत की कंपनी के खाते में 1.27 लाख रुपये डलवा लिया.लेकिन कंपनी ने साड़ी और सूट की डिलीवरी नहीं की. कंपनी के दिए गए नंबर पर जो संपर्क किया गया तो नंबर बंद आ रहा है. पीड़ित ने बताया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. पूरे मामले में पीड़ित ने मुखानी थाना में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर कंपनी के खिलाफ गुमराह कर पैसे हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO