हल्द्वानी-छुट्टी में घर आए बिंदुखत्ता निवासी सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,
हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता निवास छुट्टी पर घर आए 5 पैरा कमांडो के जवान राकेश मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। जवान के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
बताया जा रहा है कि बिंदुखत्ता के काररोड निवासी 36 वर्षीय राकेश मिश्रा पुत्र शंकर मिश्रा 5 पैरा कमांडो की गुड़गांव स्थित यूनिट में कमांडो के पद पर तैनात थे, 16 दिसंबर को 15 दिन की छुट्टी में घर आए थे शनिवार को वह किसी काम से भीमताल गए थे देर सांय उनको सीने में दर्द होने लगा, जिसपर उन्हे पहले भीमताल चिकित्सालय लाया गया जिसके बाद हल्द्वानी के निजी अस्पताल में लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया राकेश मिश्रा की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है।
दुखद सूचना मिलने पर मृतक की मां राधा मिश्रा व पत्नी दीपा का रो रो कर बुरा हाल है। राकेश की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है मृतक सैनिक की दो पुत्रियां व एक पुत्र है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन