हल्द्वानी में तीन दिवसीय नि:शुल्क अभिनय कार्यशाला,थिएटर और अभिनय रुचि लेने वाले कर सकते हैं प्रतिभाग

हल्द्वानी:संजय पंडित, Director (Master of Theater Arts) द एकेडमी ऑफ थिएटर आर्ट्स, मुंबई। विक्टोरियस थिएटर, कल्चरल एंड फिल्म्स सोसाइटी, मुंबई और पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल, हल्द्वानी के डॉ. दीपक मनचंदा (प्राचार्य) के सहयोग से 3 दिवसीय नि:शुल्क अभिनय कार्यशाला के लिए हल्द्वानी, नैनीताल स्थित विभिन्न छात्रों और थिएटर के छात्र या अभिनय में रुचि रखने वाले साथियों को आमंत्रित किया ।
विक्टोरियस थिएटर, कल्चरल एंड फिल्म्स सोसाइटी, मुंबई और पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल कमालुआगंजा की ओर से पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल, हल्द्वानी में 7 से 9 जनवरी 2023 (समय 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे प्रतिदिन) तक आयोजित होने वाली 3 दिवसीय निःशुल्क अभिनय कार्यशाला आयोजित किया जाएगा।
कार्यशाला पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल कामलुवागांजा में आयोजित की जाएगी
संजय पंडित ने इसमें रुचि दिखाने वाले छात्रों के लिए खुशी जाहिर की । यह नि:शुल्क अभिनय कार्यशाला स्थानीय समुदायों का ध्यान नाट्य कलाओं की ओर आकर्षित करेगा और विद्यार्थियों को कलाओं का महत्व सिखाएगा। क्योंकि इससे छात्रों को अभिनय की बारीकियां सिखाई जाएँगी जो उनके करियर के लिए लाभकारी होगी और साथ ही यह भी सीखेंगे कि कैसे थिएटर के ज़रिये अपनी personality को develop कर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार