हल्द्वानी: खेत में आया मगरमच्छ मच्छर दहशत में ग्रामीण ,वन विभाग ने किया रेस्क्यू-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: लगातार हो रही बरसात के चलते नदी नाले उफान पर है. तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज अंतर्गत बिंदुखता घोड़ा नाला के पास किसान के खेत में एक मगरमच्छ आ जाने से हड़कंप मच गया. मगरमच्छ की सूचना पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग के टीम मौके पर पहुंच मगरमच्छ को रेस्क्यू कर नदी में छोड़ने की कारवाई किया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी
Ad


शनिवार सुबह किसान घर के पास खेत में काम कर रहा था जहां मगरमच्छ को देख होश उड़ गया. वन क्षेत्रा अधिकारी गौला रेंज चंदन सिंह अधिकारी ने बताया की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा है उन्होंने बताया कि संभवत मगरमच्छ सेंचुरी पेपर मिल से निकलने वाले गंदे नाले के सहारे खेत तक पहुंचा होगा. उन्होंने बताया कि नाले में कई मगरमच्छ है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस


वही ग्रामीणों का कहना है कि सेंचुरी पेपर मिल से निकलने वाले गंदे नाले में मगरमच्छ होने के चलते हैं लोगों में डर बना रहता है कई बार मगरमच्छ नाले से निकलकर लोगों के खेत तक पहुंचते हैं पूर्व में भी कई मगरमच्छ लोगों के खेतों तक पहुंच चुके हैं. बरसात के चलते नाले में अधिक पानी होने के चलते मगरमच्छ से खतरा बना हुआ है. वही वन विभाग की टीम ने भी लोगों को चेतावनी दी है कि बरसात के चलते लोग नाले के पास नहीं जाएं. बताया जा रहा है की नाले में रहने वाले मगरमच्छ कई बार कुत्तों को भी अपना शिकार बन चुके हैं ऐसे में लोगों को खतरा बना हुआ है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें