Uttarakhand News:खाई में गिरी पत्थरों से भरी पिकअप, एक की मौत, दो घायल
पहाड़ों में लगातार हादसे हो रहे है। अब सोमेश्वर क्षेत्र में एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई। अल्मोड़ा के पथरिया-मजखाली सड़क पर पत्थरों से भरी एक पिकअप के खाई में गिरने से पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए। हादसा गुरूवार शाम का है। पथरिया-मजखाली सड़क पर हिलेछीना के पास पत्थरों से भरी पिकअप 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे मेें चालक जीत सिंह उम्र 68 वर्ष, राजेंद्र कुमार उम्र 52 वर्ष निवासी भाट नयाल जुला और मनोज कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी ज्यूला ग्वालाकोट को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल चालक जीत सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO