दुष्कर्म के आरोपी ने युवती को मारी गोली , गंडासे से हमला किया, हालत नाजुक, ट्रेन के चपेट में आरोपी का पैर कटा
युवती के साथ दुष्कर्म और मामला दर्ज होने पर गोली मारकर धारदार हथियार से हमला करने का मामला आया है. राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी और उसके साथियों ने पीड़िता को कथित तौर पर गोली मारी और उस पर गंडासे से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव का सोमवार को जयपुर में ट्रेन की चपेट में आने से पैर कट गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए यादव ने अपनी दाढ़ी और बाल कटवा लिए थे। सोमवार सुबह वह जयपुर के मालवीय नगर में ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसका दाहिना पैर कट गया और बायां पैर भी चोटिल हुआ है।
हादसे में उसका एक पैर कट गया. जिसके बाद उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जबकि हमले में घायल पीड़िता भी एसएमएस अस्पताल में मौत और जिंदगी की जंग लड़ रही है.
दरअसल, दुष्कर्म पीड़िता और उसके भाई पर प्रागपुरा में जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी राजेंद्र यादव मौके से फरार हो गया. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी. आरोपी राजेंद्र सोमवार को सुबह जयपुर के मालवीय नगर इलाके में ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पैर कट गया. उसके दूसरे पैर में भी चोट आई है. जीआरपी की सूचना पर मौके पर पहुंची ने उसे हिरासत में लेकर सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है. ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज अनुराग धाकड़ का कहना है कि पुलिस की निगरानी में राजेंद्र का इलाज जारी है.
फायरिंग में लगी गोली उसकी रीढ़ की हड्डी में धंस गई थी, जबकि उसके शरीर पर जगह-जगह घाव हैं. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली निकाल दी है. हालांकि, पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित